दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद कचेहरी परिसर बना छाबनी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:कचेहरी में दो पक्षों में जमकर झडप मारपीट होने से बबाल हो गया| देखते ही देखते कचेहरी परिसर छाबनी में तब्दील हो गया| मौके पर पंहुची पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की की गयी| पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज निवासी अजय कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र ने फतेहगढ़ पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि सोमबार को दोपहर तकरीबन 2:30 बजे वह अपने साथी अधिवक्ता अमित शुक्ला एवं सीनियर मुदित मिश्रा के साथ फैमली कोर्ट के सामने खड़े थे| उसी समय न्यायालय नई बिल्डिंग से जेल के अभियुक्त सुभाष एवं उनका पुत्र टार्जन आये| उन्होंने पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और मारपीट करने लगे| उसी दौरान सुभाष की पत्नी शारदा व पुत्री ज्योति के साथ उनके दो तीन अज्ञात लोग भी आ गये| शारदा ने किसी नुकीली चीज से हमला किया| उसके पास से 700 रूपये छीन लिए| पिता पुत्र ने जान से मारने की कोशिश की|
अजय ने बताया की आरोपी पिता पुत्र के साथ उसका 307 का मुकदमा चल रहा है जिसमे वह वादी है| पुलिस ने मौके पर पंहुच शारदा व उसकी पुत्री ज्योति को पकड़ लिया|
वही बताते चले घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ सदर रामलखन सरोज के साथ की कई थानों की फ़ोर्स भी आ गयी| पुलिस ने आरोपी माँ-बेटी को पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया| जिस पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गये| पुलिस ने धक्का-मुक्की हो गयी| एएसपी ने कार्यवाही का भरोसा दिया और तहरीर ली| इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए| प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|