देश के सच्चे किसान नेता थे सरदार बल्लभ भाई पटेल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला समाजवादी पार्टी नें भी देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया| जिसमे कहा गया कि सरदार पटेल देश के सच्चे किसान नेता थे|
आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यलय पर सपा नेताओं नें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी का आयोजनं किया गया| जिसमे अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा कि सरदार पटेल नें सड़क से लेकर सदन तक किसानों के हक की लड़ाई लड़ी| उन्होंने भारत को एक सूत्र में बांधनें का कार्य किया| वह देश के सच्चे किसान नेता थे|
व्लाक प्रमुख राजेपुर डॉ० सुबोध यादव, पूर्व महासचिव मंदीप यादव, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले, विवेक यादव, ओम प्रकाश शर्मा आदि नें विचार व्यक्त किये| बीना शर्मा, युसुफ अंसारी, राशिद खां, ब्रजेश पाल व कर्मवीर शाक्य आदि रहे|