दुर्गा में शक्ति आने का सबको इंतजार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते दिन कई वर्षो से भाई द्वारा बंधक बनाकर रखी गयी युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया था| लेकिन उसे उचित भोजन ना मिलने से उसकी भीतर की शारीरिक शक्ति नष्ट हो गयी| गुरुवार को सदर विधायक की पत्नी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया| वही घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही ना किये जाने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की| वही लोगो को दुर्गा में बोलने की शक्ति आने का इंतजार है|
ने
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला सुभास नगर निवासी सुनील सक्सेना की शिकायत पर एसपी मृगेंद्र सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिये| जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवती दुर्गा सक्सेना को उसके ही भाई जितेन्द्र सक्सेना के चंगुल से मुक्त कराया था| गुरुवार को को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विबेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी ने उसके घर जाकर दुर्गा सक्सेना को चौक के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया| जंहा उसका उपचार शुरू हुआ| लेकिन अभी दुर्गा बोल नही पा रही है| चिकित्सको के अनुसार दुर्गा का मांस उसकी हड्डियों में चिपक गया है| रक्तचाप व होमोग्लोविन सामान्य से काफी कम है| जिससे वह काफी कमजोर हो गयी है| चिकित्सको के अनुसार उसे सामान्य होने में लगभग तीन महीने का समय लगेगा |

अनीता द्विवेदी ने लड़की बरामद होने के बाद भी अभी तक उसके भाई जितेन्द्र के खिलाफ कोई कदम नही उठाया| जिससे वह खफा दिखी|थाने के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि वह बाहर है| एसएसआई अनूप मिश्रा ने बताया कि यदि तहरीर आयी तो कार्यवाही करेगे| लेकिन वह फ़िलहाल छुट्टी पर है| फ़िलहाल पुलिस ने अभी तक आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ सख्त कदम नही उठाये| विकास पाण्डेय आदि रहे|