दीपावली की पूजा कर जा रहे रिटायर्ड हेडमास्टर को मैजिक ने कुचला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) अपने नये घर से पूजा करके बाइक से जा रहे रिटायर्ड हेडमास्टर को तेज रफ्तार मैजिक ने कुचल दिया| जिसके बाद मैजिक भी पलट गयी| जिसमे कई सबारियां जख्मी हो गयी| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ निवासी 62 वर्षीय महेंद्र सिंह चौहान खानपुर राजेपुर से हेडमास्टर के पद से सेवानिवृत हुए थे| उन्होंने अपना आवास शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट पर बना लिया था| दीपावली पर वह बाइक से घर पर दीपावली की पूजा करने आये थे| उनका पुत्र धर्मेद्र उर्फ़ राजू भी अपने दोस्त दवा प्रतिनिधि जेडी अग्निहोत्री के साथ पूजा करने पंहुच गये| पूजा करने के बाद महेंद्र कुमार बाइक से गाँव के लिये निकले|
वह गाँव चित्रकूट रामनिवास डिग्री कालेज के निकट से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने महेंद्र सिंह को कुचल दिया| जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी| कुछ देर में ही महेंद्र का पुत्र धर्मेन्द्र कुमार अपने दोस्त जेडी के साथ मौके पर आ गये| घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह मौके पर पंहुचे और अपनी सरकारी जीप से लोहिया अस्पताल पंहुचाया| वही घटना के दौरान मौजिक भी अनियंत्रित होकर पलट गयी| जिसमे चालक मौके से फरार हो गया| जबकि उसमे बैठे अमृतपुरके गलारपुर निवासी अवधेश पुत्र गन्धर्व सिंह,रामनिवास,स्वामी दयाल, राम गुलाम जख्मी हो गये| उन्हें 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|