दीवार गिरने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

CRIME POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बरसात में अचानक मकान की दीवार गिरने से उसमे एक वृद्धा की दबने से मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर निवासी 60 वर्षीय रामादेवी पत्नी नरेश अपने घर पर भैस का गोबर उठा रही थी| तभी अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| उसे परिजन तत्काल लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे| जंहा उसे इलाज के दौरान डॉ० राजकिशोर ने उसे मृत घोषित कर दिया| शव को लोहिया अस्पताल में रखा दिया गया|
प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया की उन्हें घटना की जानकारी नही है|