दीवारों पर बनाई सरकारी योजनाओं की पेंटिंग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:यूपी दिवस के दौरान जिला मुख्यालय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया| छात्राओं ने सरकारी दीवारों पर सरकार की योजनायों की पेंटिंग बनायी| जिलाधिकारी ने सभी की पीठ थपथपाई|
बुधवार को सुबह तकरीबन 10 बजे विभिन्न विद्यालयों के लगभग आधा सैकड़ा से अधिक छात्राएं जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां जिलाधिकारी ने उन्हें पेंटिंग प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी दी| डीएम ने उन्हें बताया कि पेंटिंग केवल शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित ही बनाई जाएंगी| जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने सभी को कलर आदि उपलब्ध कराएं| इसके बाद शाम तकरीबन 4:00 बजे तक विकास भवन, डीएन डिग्री कॉलेज, ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम आदि की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग बनाई गई|
जिसमें प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की झलकियां साफ नजर आ रही थी| सीडीओ अपूर्वा दुबे ने बताया की विजयी प्रतियोगियों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जायेगा |