दीप ने किया कवियों का सम्मान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: दीप संस्था के वार्षिकोत्सव के आयोजन पर कार्यक्रम में आये कवियों का सम्मान किया गया| साथ ही साथ संस्था के विषय में सभी को जानकारी दी गयी |

शहर के नुनहाई स्थित हिंदी भवन में सामाजिक साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था दीप का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया गया| जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ० आशा दुबे व सुरेश दुबे के द्वारा सम्पन्न कराया गया| कार्यक्रम में आये कवियों ने अपना कविता पाठ किया| कार्यक्रम में कवियों का सम्मान हुआ|

संस्था ने प्रो० जगदीश नरायण टंडन सम्मान कायमगंज के प्रो० रामबाबू मिश्रा को दिया गया| इसके साथ ही साथ डॉ० शिवओम अम्बर, गजलकार नलिन श्रीवास्तव, गरिमा पाण्डेय, भारती मिश्रा, गीता भारद्वाज, आकाश शुक्ला, अनिल मिश्रा, ब्रजकिशोर सिंह, उत्कर्ष अग्निहोत्री निराला राही, प्रीती तिवारी, उपकार मणि, वैभव सोमबंशी, प्रेम सागर, कृष्ण कान्त त्रिपाठी, मुदित टंडन को सम्मानित किया गया| संस्था प्रमुख निमिष टंडन, सचिव डॉ० राजेन्द्र भारद्वाज, अनुराग, डॉ० प्रभात अवस्थी आदि रहे|