दीपक जलाकर डाला संस्कृति का प्रकाश

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:दीपावली के पर पर आम जनमानस को संस्कृति का प्रकाश देने के लिये छात्राओं ने मिट्टी के दिये सजाकर उन्हें जलाया| जिससे समाज में विदेशी उत्पादों को ना खरीदने का संदेश दिया गया|
नगर के नया कोटा पार्चा स्थित एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट मेड धूमधाम से दीवाली उत्सव मनाया गया| जिसमे छात्र-छात्राओं ने कलश व दीपक आदि पर सुन्दर सजावट कर उन्हें सजाया गया| कार्यक्रम में बताया गया की कुम्हारों द्वारा बनाये गये दीपक व कलश सुन्दर सजाबट कर आकर्षक बनाया जा सकता है| जिससे कुम्हार के उद्योग को बढ़ावा मिलेगा| सेंटर के निर्देशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने बताया की उत्सव में हिस्सा लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया गया| प्रबंध निर्देशिका आकांक्षा सक्सेना ने कहा की इस तरह की प्रतियोगिता से छात्रों में हुनर निखार लाता है|
इस दौरान संजय गर्ग व जिला पंचायती राज अधिकारी किरण वर्मा ने सभी को पुरस्कार दिये| रविन्द्र् भदौरिया, अनामिका सिंह, अनामिका सक्सेना, अनुजा कुशवाहा, प्रिय वाथम,कुलदीप चौहान, आकाश कश्यप, दीक्षा मिश्रा आदि रहे|