दिल्ली की सानिया के सिर सजा मिस इंडिया का ताज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: युवा महोत्सव के आयोजन में सुबह से ही सुन्दरियों में रेड कारपेट पर पसीना बहा रही थी| शाम होते होते कही ख़ुशी तो कही हम का माहौल छा गया| दिल्ली की सानिया शेख के सिर मिस इंडिया का ताज सज गया| मिस यूपी का ख़िताब गोरखपुर की साक्षी आर्या के सिर सजा|
शहर के रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन में सुन्दरियों की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ| जिसमे मिस्टर माडल फर्रुखाबाद संगम सिंह, मिस माडल निकिता गंगवार, मिस्टर फर्रुखाबाद शिवम दीक्षित व मिस्टर प्रिंस का ख़िताब हर्षित मिश्रा व मिस्टर ग्रांड फर्रुखाबाद यश महाजन कायमगंज के बने| कायमगंज की ही दिव्या गंगवार को मिस फर्रुखाबाद का ताज मिला| फर्रुखाबाद की मिस एंजिल काजोल त्रिपाठी व मिस प्रिंसेज मीनू गौतम रही|
मिस कानपुर रीजन में फर्रुखाबाद की आमना, गोरखपुर की साक्षी आर्या ने अपने जिले का नाम मिस यूपी का ताज हासिल करके कर दिया| लखीमपुर की अस्मिता मिश्रा मिस यूपी की फस्ट रनर अप रही| लखनऊ कि रंजना वर्मा सेकंड रनर अप रही| एटा की अनामिका सोलंकी मिस माडल, लखनऊ की आकांक्षा श्रीवास्तव मिस यूपी एंजिल, मुजफ्फरनगर की कोमल त्यागी मिस यूपी अर्थ, ताज नगरी आगरा से आयी रूही खान को मिस ग्रांड यूपी व इलाहाबाद की शिवांगी सिंह मिस प्रीटी यूपी बनी|
कानपुर के करन सिंह मिस्टर यूपी बिनर व सौरभ पाठक मिस्टर प्रिंस यूपी, लखनऊ के निशांत जायसवाल मिस्टर ग्रांड, फर्रुखाबाद के हर्षित मिश्रा मिस्टर माडल व सार्थक द्विवेदी मिस्टर कानपुर रीजन बने| अमृतसर पंजाब के साहिल चौपडा मिस्टर हेंडसम इंडिया, अमृतसर से ही शिवम खन्ना मिस्टर इंडिया बने| मिसेज इंडिया विनर दार्जलिंग की डॉ० प्रिया सिंह धार बनी| सभी विजयी प्रतियोगियों को सदर विधायक की पत्नी अनीता द्विवेदी व डॉ० अनुपम दुबे व सांसदमुकेश राजपूत की पत्नी सौभाग्यवती राजपूत ने सम्मान दिया| डॉ० संदीप शर्मा, आकाश मिश्रा,पुष्पेन्द्र सिंह यादव आदि रहे|