दिनदहाड़े बाइक सबार महिला के कुंडल नोचे

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर के निकट बाइक सबार महिला के कुंडल नोचकर बाइक सबार बदमाश फरार हो गये| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की |
थाना मऊदरवाजा के गांव नगला कलार निवासी कृष्णा देवी पत्नी रामस्वरूप भतीजे के शिवजीत के साथ बाइक से से शमशाबाद क्षेत्र के सिकन्दरपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे| जब वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर के सामने से गुजर रहे थे तभी बाइक पास में लाकर पीछे बैठी महिला का कुंडल नोच लिया | घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फर्रुखाबाद की तरफ फरार हो गये| घटना की सूचना पर डायल 100 व थानाध्यक्ष नवाबगंज प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की शिनाख्त हो गयी है|
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|