दशहरा स्नान पर लाखों ने लगायी आस्था की डुबकी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: दशहरा स्नान के पर्व पर बुधवार को हजारों लोगों ने विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई।  हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा दशहरा पर्व पर स्नान किया। स्नानार्थियों ने अन्न व वस्त्रों का दान कर पितरों को तर्पण दिया। बाद में गंगा तट पर स्थित मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं का मंगलवार की शाम से विभिन्न वाहनों द्वारा पहुंचना शुरू हो गया। इस दौरान गंगा तट पर जगह-जगह कथा व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरी रात भक्तिरस में सराबोर रहे। ब्रहमा मुहूर्त होते ही गंगा स्नान करने वालों का तांता लग गया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अन्न व वस्त्रों का दान किया गया |
गंगा दशहरा पर जगह-जगह भंडारे
गंगा दशहरा पर गर्मी की तरह ही श्रद्धा भी पूरी तरह से उफान पर रही। शहरभर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कहीं भोज कराकर तो कहीं ठंडा शरबत पिलाकर न सिर्फ पुण्य कमाया, बल्कि गरीबों की दुआओं को भी अपने नाम किया। पांचाल घाट से शहर की तरफ जाने वाले हर मार्ग पर भंडारा चलता दिखा|