दलाल ने एआरटीओ से की अभद्रता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: काम करने में लापरवाही का आरोप लगाकर दलाल ने एआरटीओ के साथ गाली-गलौज कर दी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी| उसने जाँच पड़ताल की| लेकिन आरोपी हाथ नही लगा|
शनिवार को दोपहर बाद एआरटीओ मो० हासिब अपने कार्यालय में बैठकर काम काज निपटा रहे थे| तभी एक दलाल कार्यालय में बाइक के कागजों को ट्रांसफर कराने की बात करने लगा| एआरटीओं ने जब कागजात देखे तो पता चला अभिलेख अपूर्ण है| जिस पर उन्होंने आपत्ति कर दी और कहा कि पहले अभिलेख पूर्ण करके लाओ उसके बाद ही कार्यवाही होगी|
इसी बात से दलाल आक्रोशित हो गया | उसने एआरटीओ के साथ जमकर गाली-गलौज करने लगा| सूत्रों की माने तो उसने हाथापाई करने का भी प्रयास किया| जिसके बाद एआरटीओ ने एसपी संतोष मिश्रा को फोन पर सूचना दी| कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक झाँझन लाल सोनकर फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस को आता देख आरोपी मौके से खिसक गया|
एआरटीओ ने जेएनआई को बताया कि अभी तहरीर नही दी है| कार्यवाही के लिये तहरीर देंगे| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|