दलाई लामा के मंच पर पिस्टल लेकर पंहुचा अपर्णा यादव का सुरक्षाकर्मी,मचा हड़कम्प

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के मंच पर उस समय हड़कम्प मच गया जब पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्रबधु का सुरक्षा कर्मी पिस्टल लेकर मंच पर चढ़ गया| यह देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गये| जिसके बाद उसे पुलिस अधिकारियों ने बाहर किया|
दरअसल माजरा यह है की मैनपुरी के राजघाट पर चल दलाई लामा का प्रवचन कार्यक्रम चल रहा है| मंगलवार को बौद्ध धर्मगुरु प्रवचन दे रहे थे| उसके आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी| उसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व देश के रक्षामंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु अपर्णा यादव दलाई लामा के मंच पर उनका आशीर्वाद लेने पंहुची|
उनके साथ उनके कई सुरक्षा कर्मी भी थे| उसी दौरान अचानक उसका एक सुरक्षा कर्मी भी मंच पर चढ़ गया| मंच पर चढ़े सुरक्षा कर्मी के पास पिस्टल देखकर मौके पर तैनात दलाई लामा के निजी सुरक्षा कर्मी व पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल हुए| अधिकारियों ने उसे नीचे उतारा| सुरक्षाकर्मी का पुलिस अधिकारियों से विवाद भी हो गया| जिसके बाद उसे बाहर किया गया| फ़िलहाल इसे सुरक्षा में भारी चुक माना जा रहा है|