दर-दर पहुंचे सपाई,बीजेपी की विफलताएं गिनाईं

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी विकास विजनएवं सामाजिक न्याय समरसता नीतियों को लेकर सपा कार्यकर्ता घर-घर घूमे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान भाजपा की जन विरोधी नीतियों का प्रचार किया।
सपा हाईकमान के निर्देश पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत के नेतृत्व में आवास-विकास से टाउन हाल तक पैदल मार्च निकाला गया आवास-विकास से बढ़पुर,लाल दरवाजा,घुमना बाजार,नेहरु रोड,चौक,पक्का पुल व तिकोना होंते हुए सपा का पैदल मार्च टाउन हाल में समाप्त हुआ| जगह-जगह दुकानों और घरों में दस्तक देकर उन्हें सपा क नीतियों और वर्तमान सरकार की विफलता के विषय में अवगत कराकर पत्रक सौंपा| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की बीजेपी सरकार अपने किसी भी वायदे पर खरी नही उतरी जबकि सपा ने प्रदेश में विकास की गंगा बहा दी|
पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह कटियार ने कहा की सामाजिक न्याय समरस्ता के तहत भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जन-जन को अवगत कराया जा रहा है| उन्होने भाजपा पर जनता के साथ वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया। इस अवसर रामानंद प्रजापति,अनिल श्रीवास्तव आदि रहे|