दर्जनों विधवा बहनो को दिया रक्षाबंधन का अनोखा सगुन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: कुछ लोगो में कुछ ना कुछ खास बात होती है| और वह इस बात को समय-समय पर आम जनता की मदद कर यह साबित भी करते रहते है| सपा के महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने एक नई मिशाल पेश की| जब उन्होंने अपने गाँव की विधवा व बेसहारा बहनों का दर्द समझा और उन्हें रक्षाबंधन पर आर्थिक मदद देकर सगुन की रस्म अदा की|

विकास खंड बढ़पुर के ग्राम कुटरा के निवासी विजय यादव खुद जिलापंचायत सदस्य है| उनकी माँ गिरजा देवी कुटरा की प्रधान है| हमेशा की तरह विजय ने इस बार भी रक्षाबंधन अपने गाँव की बेबा बहनों के साथ मनाई| विजय यादव गाँव के पंचायत घर पंहुचे जंहा उन्होंने गाँव की 44 विधवा महिलाओ को आमंत्रित किया| जिसके बाद प्रति विधवा महिला को रक्षाबंधन के पर्व पर 1000 हजार रूपये उपहार स्वरूप दिये और उनका आशीर्वाद लिया|

विजय यादव ने बताया की माँ गिरजा देवी को मिलने वाले प्रधानी के मानदेय के साथ ही साथ अपने पास से राशि मिलाकर बेबा महिलाओ में वितरित कर दी| उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के साथ वह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है| आम जनता की समस्या का निराकरण कराने का वह लगातार प्रयास करते रहते है| इस दौरान अशोक कटियार, नरेश यादव, पंकज, प्रदीप कुशवाह, रामसनेही आदि मौजूद रहे|