दरोगा के जाते ही चले सरिया व लाठी, सात घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद : बीते 30 जुलाई को दो पक्षो के बीच हुई मारपीट के मामले में जाँच करने गये दरोगा के जाते ही दोनों पक्षो में जमकर लाठी-ठंडे व सरिया चली| जिसमे सात लोग जख्मी हो गये| पुलिस ने तीन लोगों का चालान कर दिया। जवाबी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कलार निवासी सतेंद्र कुमार वर्मा व अहलकार सिंह के परिवारों में 30 जुलाई को झगड़ा हो गया था। पुलिस ने जबाबी रिपोर्ट भी दर्ज की थी| शाम को आईटीआई चौकी इंचार्ज रामप्रकाश गाँव में जाँच करने गये| दोनों पक्षों ने जाँच करने के बाद दरोगा वापस लौट गये| उनके जाते ही दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया| जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे व सरिया चले| जिसमे इसमें घायल अहलकार, विवेक, अंजू, विमलेश, अजय, सतेंद्र कुमार व सरोज का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में आदेश, अहलकार व हृदेश को झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों ने जबाबी रिपोर्ट दर्ज करायी|