दरगाह पर मन्नती गागर चादर चढाने वालो का तांता

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) शेखपुर दरगाह अहसनी महमूदी पर तीन दिवसीय उर्स मे दूसरे दिन अकीदत मन्द का तांता लगा रहा| मन्नती गागर चादर चढाने वालो को काफी समय लाइन में अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा|

उर्स के दूसरे दिन अकीदत मन्दो का मन्नती गागर चादर चढाने वालो का तांता लगा रहा| सुबह से ही गौसपुर व नगलादाउद आदि गावों मे कव्वालो की टीमे कलाम पढकर गागर चादर उठाते है| उसके बाद अकीदत मन्द उसको लेकर ख्वाजा अहसन अली व ख्वाजा महमूद अली की दरगाह पर लाकर चढाते है| गागर के अन्दर अकीदत मन्द छमता के अनुसार मिठाई आदि भरकर लाते है इसके बाद पूरी रात दरगाह पर महेफिले शमा कब्बालियो का आयोजन चलेगा|

जिसमे दूर दराज से आकर अकीदत मन्द लुत्फ उठाते है और सज्जादानसीन ख्वाजा आमिर महमूद को नजराना पेश करते है|