दमयंती सिंह ने प्रांशु के खिलाफ दी जबाबी तहरीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव प्रांशु दत्त द्विवेदी के खिलाफ पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी दमयन्ती सिंह ने अपने पुत्र पर जान लेवा हमले की तहरीर दी है| पुलिस ने जाँच कर कार्यवाही करने की बात कही है|

प्रांशु की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही कर दी| जिसके बाद दमयंती सिंह देर शाम सपा जिला महासचिव मंदीप यादव व महानगर अध्यक्ष विजय यादव व पूर्व विधायक विजय सिंह के भतीजे करन सिंह के साथ दर्जनों समर्थको को लेकर कोतवाली आ गयी| दमयन्ती सिंह ने कोतवाल संजीव राठौर को तहरीर दी| जिसमे कहा है की 26 नवम्बर की शाम लगभग 4:40 बजे बीजेपी नेता प्रांशु दत्त द्विवेदी अपने आवास के निकट वार्ड संख्या 27 महाराणा प्रताप नगर के मतदान केंद्र संख्या 34 नारायण आर्य कन्या पाठशाला डिग्री कालेज पर नाजायज व जायज हथियारों के साथ अपने दर्जन भर साथियों के साथ बूथ कैप्चरिंग कर रहे थे|

तभी मेरा पुत्र अभिषेक मौके पर पंहुचा और बूथ कैप्चरिंग का विरोध किया| विरोध से अक्रोशीय प्रांशु ने अपने साथियों के साथ उनके पुत्र अभिषेक पर जान लेवा फायरिंग कर दी| कोतवाल संजीब राठौर ने बताया की जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|