दमयंती के लिए जगह-जगह बैठके कर माँगा समर्थन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: पूर्व सदर विधायक विजय सिंह की पत्नी पूर्व चेयरमैंन व नगर पालिका फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दमयंती सिंह को समर्थन दिलाने के लिये सपा नेताओ ने पूरी ताकत झोक दी है| मतदान की तारीख नजदीक आते ही सपा की साइकिल भी तेजी से दौडाई जा रही है|
सपा के महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने अपने समर्थको के साथ मुस्लिम बाहुल्य मोहल्ले में कई चुनावी बैठके की| जिसमे मुख्य रूप से चुनावी बैठक भीकमपुरा मोहल्ले में की गयी| जिसमे विजय यादव ने कहा की बीजेपी की आठ महीने की सरकार जनता की नजर में बेकार साबित हो रही है| आम जनता फिर अखिलेश की तरफ उम्मीद से देख रही है| पूर्व की सपा सरकार ने आम जनता के लिये बहुत कल्याणकारी योजनाये चलायी|
इस बार निकाय चुनाव में जनता सपा को समर्थन देने के लिये आतुर है| इस दौरान सपा प्रत्याशी दमयंती सिंह के समर्थन में खंदिया,समसेर खां,मनिहारी माेहल्ला में वोट मांगे| दमयंती सिंह, महेन्द्र सिंह, शिक्की यादव, शिब्बू यादव, बंटी यादव, रिंकू अग्निहोत्री, युनूस अंसारी, चाँद मियाँ,विक्की यादव, आनन्द कटियार,दिनेश कुमार मनोज यादव आदि रहे |