दमयंती की विजय के लिए गिहार बस्ती में बनाया माहौल

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी से नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की प्रत्याशी दमयंती सिंह की विजय के लिये सपा नेताओ ने गिहार बस्ती लकूला में एक गुप्त बैटक बुलायी| जिसमे महत्वपूर्ण फैसला लिया गया|

सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में सपा नेता बड़ी संख्या में दमयंती सिंह के समर्थन में शहर की गिहार बस्ती लकूला में पंहुचे| जंहा एक बैठक का आयोजन किया गया| महानगर अध्यक्ष ने कहा की सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आम जनता के लिये कई महत्वपूर्ण योजना चलायी लेकिन वर्तमान सरकार ने केबल जनता के विशवास को ठेस पंहुचायी है| महेन्द्र कटियार ने भी जनसभा को सम्बोधित किया और प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की| दयवंती सिंह ने भी का आभार व्यक्त किया|

चुन्ने यादव,सिब्बू यादव,बंटी यादव,रिंकू अग्निहोत्री,आनंद कटियर,विक्की यादव,अफजाल,दिनेश कुमार,मनोज यादव, सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे