दबंगो ने किशोरी के गोली मारी, तीन पर मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) नल पर पानी भरने गयी किशोरी को गाँव के ही कुछ दबंगो ने गोली मारकर घायल कर दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया |

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वनकटी निवासी आठ वर्षीय रिया पुत्र कुलदीप शाम को घर के निकट एक हैण्डपाइप पर पानी भरने गयी थी| तभी गाँव के प्रताप सिंह अपने पुत्र अनुज सिंह व निशांत पुत्र प्रदीप सिंह के साथ आ गये| आरोपी गाली-गलौज करने लगे| जब उन्हें मना किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी| जिससे गोली रिया की नांक में लगी| उसे जख्मी हालत में लोहिया अस्पताल भर्ती कराया गया|

वही रिया की दादी प्रभादेवी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है | पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|