दबंगो ने की ताबड़तोड़ फायरिंग व पथराव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) दबंगों ने अपना आपा खोकर जमकर फायरिंग व पथराव किया|जिससे गाँव में दहशत का माहौल मनप गया| घटना पर पंहुची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम गौसपुर निवासी तौफीक व सलमान आदि से दबंगो का विवाद हो रहा था| आरोपी मान,अरशद,सानू पुत्र मुन्ने,शादाब, मुकीम पुत्र मौकू, अजहर पुत्र समीम, सलमान उर्फ़ गोगा पुत्र अनवार आदि ने छत पर चढ़कर हमला बोल दिया| उन्होंने छत पर चढ़कर जमकर पथराव व फायरिंग कर दी| जिसके बाद गाँव में भगदड गयी| घटना की सूचना डायल 100 को दी गयी| घटना की सूचना के बाद डायल 100 और थाना पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस के पंहुचते ही आरोपी मौके से फरार हो गये|
पुलिस जब जाँच पड़ताल कर चली गयी तो आरोपियों ने पुन: पथराव कर दिया| इससे पूर्व भी आरोपी हमला बोल चुके है| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर दी है|