दबंगई में ताबडतोड़ फायरिंग, दो गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: दबंगई में दो पक्षों में तबाडतोड़ फायरिंग होने ने दो जख्मी हो गये| उन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गय| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई कटरा निवासी 45 वर्षीय नीरज दीक्षित पुत्र पूरन दीक्षित व 13 वर्षीय अनिकेत पुत्र सचिन गम्भीर रूप से गोली लगने पर जख्मी हो गये| उन्हें उपचार हेतु डॉ० हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती किया गया| नीरज दीक्षित ने बताया की मोहल्ले के ही तुषार उर्फ़ रानू मिश्रा पुत्र राजन मिश्रा, विशेष शुक्ला पुत्र प्रशांत शुक्ला आदि से विवाद होने पर उन्होंने ताबड़तोड़ फारिंग कर दी| जिसमे नीरज व अनिकेत जख्मी हो गये|
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में बीते दिन विवाद हो गया था| जिसके चलते गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने नुनहाई मोहल्ले में ही आ गये| देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी| जिसमे नीरज व अनिकेत जख्मी हो गये| सीओ सिटी रामलखन सरोज आदि अस्पताल पंहुचे और जाँच पड़ताल की| पुलिस ने आरोपी रानू मिश्रा और विशेष शुक्ला को हिरासत में ले लिया है|
सीओ ने बताया की जाँच की जा रही है|जाँच के बाद तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|