थालो में दिखी भारतीय आस्था की झलक

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:14वां फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के कार्यक्रम के तहत थाल सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे भारतीय परम्परा की झलक नजर आयी|

एयरहोस्टेस एकेडमी निकट स्टेट बैंक फर्रुखाबाद में आयोजित थाल सजाओ प्रतियोगिता हुई।प्रतिभागियों नें विभिन्न देवी देवताओं को समर्पित पूजा के आकर्षक थाल सजाये।अपने अपने मान्य देवी देवताओं की मूर्ति को पूजा थाल में स्थापित किया।अपने घर्म और मान्यता के अनुसार प्रतिभागियों नें पूजा की विधि को निर्णायकों को बताया। निर्णायक सभी के उत्तरों से प्रभावित हुए।किसी ने गणेश ,शिव जी की पूजा का थाल सजाया। प्रतिभागियों नें बताया कि सभी देवी देवताओं के आरती करनें का ढंग अलग अलग होता है।सुरभि गोस्वामी नें गणेश जी,मोहिनी कुशवाह नें शिव जी,प्रतीक्षा चौहान नें विवाहोत्सव,सोनी गुप्ता नें गणेश चतुर्थी,निशा नें मदीना के पूजा थाल सजाये। प्रतियोगिता में सुरभि गोस्वामी, मोहिनी कुशवाह,सोनी गुप्ता, निशा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया| डा0 कृष्णाकान्त त्रिपाठी ‘अक्षर’,एवं अंकिता मिश्रा नें निर्णायक की भूमिका निर्वाह कीं।

समिति के अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा, सच्चिदानन्द मिश्रा,,डा० कृष्णकान्त त्रिपाठी ‘अक्षर’,वीरेन्द्र त्रिपाठी,आकाश मिश्रा, मयंक मिश्रा,,सुनील सक्सेना, अंकिता मिश्रा,पुष्पेन्द्र यादव,संजीव मिश्रा ‘बाबी’ आदि रहे|