थाने के भीतर किन्नरों का नंग नाच, बाहर भीड़ का प्रदर्शन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)रविवार को थाने के भीतर किन्नरों ने खुद के ऊपर मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा किया| और पुलिस को तहरीर दी| वही दूसरे पक्ष ने भी जबाबी तहरीर देकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया|

जनपद शहजंहापुर के अल्लागंज हुल्लापुर निवासी किनंर कंचन ने थाने में जाकर जमकर हंगामा किया| उसने आरोप लगाया कि वह कड़क्का की मढैया निवासी ओमपाल पुत्र सीताराम के घर नेगलेने गयी थी| तभी ओमपाल ने कंचन के साथ मारपीट कर दी| उसके कानो के झुमके नोच लिये और लाठी-डंडो से जमकर मारपीट भी कर दी| किन्नरों ने पुलिस पर कार्यवाही का दबाब बनाने के लिये हंगामा किया| वही ओमपाल के पुत्र संजीब ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार को लगभग 11 बजे लगभग 5 किन्नर उसके घर आ गये और नेग के 11000 हजार रूपये मांगे| जिसके बाद जम महिलाओ ने मना किया तो उन्होंने महिलाओ से भी अभद्रता की| संजीब ने आरोप लगाया कि किन्नरों ने घर में रखे 5000 हजार रूपये उठा ले गये| संजीब व ओमपाल के परिजनो ने थानें के बाहर प्रदर्शन किया|

थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिल गयी है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|