थाने के निकट घर में घुसे बदमाश, फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के मोहल्ला मांझगाँव पश्चिंम निवासी राजेश मिश्रा के घर पर बीती रात लगभग आधा दर्जन बदमाशो ने घटना करने का प्रयास किया| गृह स्वामी के पुत्र के फायरिंग करने पर आरोपी फरार हो गये|
राजेश मिश्रा अपनी पत्नी माधुरी व अपने दो पुत्रो सुशील व सौरभ के साथ सो रहे थे| रात लगभग 1 बजे माधुरी पेशाब के लिये उठी तो उन्हें घर के आंगन में एक बदमाश खड़ा दिखा| कुछ आगे देखा तो कई बदमाश खड़े थे| जिस पर उन्होंने अपने पति और पुत्रो को जगाया| बदमाशो को देख राजेश के पुत्र ने बंदूक से फायरिंग कर दी| जिससे बदमाश फरार हो गये| मौके पर भीड़ लग गयी| थाने से तकरीबन 20 मीटर दूर हुई फायरिंग के बाद भी पुलिस मौके पर नही पंहुची|
थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है| जाँच की जा रही है|