थाने की छत का सीमेंट टूटकर गिरने से थानाध्यक्ष जख्मी

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) फरियादियों की समस्या सुन रहे थानाध्यक्ष पर अचानक छत का टुकड़ा टूट कर उनके ऊपर गिर गया| जिससे थानाध्यक्ष जख्मी हो गये| उन्होंने उपचार कराया|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह थाने की लगभग 70 वर्षो पुराने हो चुके भवन के बरामदे में बैठकर फरियादें सुन रहे थे| उसी दौरान अचानक छत से सीमेंट टूटकर उनके ऊपर गिर गया| जिससे वह चुटहिल हो गये| उन्होंने अपना इलाज कराया| बताते चले पुराना हो चूका थाने का भवन बरसात होने के कारण टपक रहा है| जिसके चलते पुलिस कर्मी पहले से ही खौफ में ही थे| लेकिन भवन को दुरस्त कराने या नया भवन बनाये जाने की व्यवस्था अभी पुलिस महकमे से नही दिख रही|

बीते दिनों थाना कमालगंज की छत का भी प्लास्टर टूटने से दरोगा दिनेश कुमार बाल-बाल बच गये थे|