त्रिस्तरीय पंचायत में उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 4 BDC, 1 प्रधान और 26 VDC का होगा चुनाव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो की घोषणा की गयी है| जिले में 26 ग्राम पंचायत सदस्य, 1 प्रधान और 4 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त है जिनके लिए 26 व् 27 जून को नामांकन दाखिल किया जायेगा, 6 जुलाई को मतदान के साथ 8 जुलाई को मतों की गिनती होगी|

रिक्त 26 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 24 की मृत्यु हो चुकी है वहीँ 1 ग्राम प्रधान की भी मृत्यु हो जाने के कारण उपचुनाव की घोषणा हुई है| 4 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी चुनाव होना है जो मृत्यु होने के कारण रिक्त है| वहीँ चिलौली की ग्राम पधान की भी मृत्यु हो चुकी है वहां अनुसूचित जाति की महिला प्रधान के लिए चुनाव होगा|