तीन घरों के ताले तोड़कर हजारो की नकदी सामान चोरी

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात चोरो ने एक दुकान व दो घरों सहित तीन जगह ताले तोड़कर हजारो की नकदी व समान चोरी आकर लिया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

थाना क्षेत्र के बेलासराय गजा निवासी जनमयजय मिश्रा पुत्र नत्थूलाल की दुकान घर में ही है| चोरो ने दुकान के ताले तोड्कर 2500 किक नकदी व 10 हजार का सामान चोरी कर लिया| सुबह जानकारी होने पर मौके पर भीड़ लग गयी| वही गाँव के ही अमर सिंह दिल्ली में नौकरी कर रहे है| घर पर ताला पड़ा था| चोरो ने ताला तोड़कर जेबरात व नकदी व सामान चोरी कर लिया| इसके साथ ही सागर पुत्र मिठ्ठू लाल गाजियाबाद में नौकरी कर रहे है| उनके भी घर पर ताला पड़ा था| बीती रात चोरों ने उनके घर का भी ताला तोड़कर सामान आदि चोरी कर लिया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|

दो दिनों में सात घरों के टूटे ताले
बीते 29 तारीख की रात थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद निवासी चार घरो में चोरो ने ताले तोड़े थे| जिसमे पुलिस अभी तक कुछ भी नही कर सकी| वही बीते 31 दिसम्बर की रात भी चोरो ने तीन घरों के ताले तोड़ डाले | जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सबाल खड़े हो रहे है|