तीन खोखे व एक घर के ताले तोड़कर चोरी

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती रात चोरो ने तीन खोखे व एक घर के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| लेकिन अभी पुलिस को तहरीर नही दी गयी है|

कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम महरूपुर के निकट पुजारी क खोखा रखा है जिसका ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया| वही गाँव के ही सुनील का खोखा रखा है| जिसमे कास्मेटिक का सामान बिक्री होता है| चोरो ने उस खोखे को भी तोड़कर 7 ह हजार का सामान व 2500 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ली| इसी के पास एक और खोखा चोरो ने तोडा|

वही गाँव के भीतर उमेश कश्यप का मकान है| उमेश कानपुर गये हुये थे| मकान बंद था| चोरो ने लकड़ी का गेट तोड़कर भीतर प्रवेश किया| उनका क्या सामान चोरी गया यह अभी पता नही चल सका है|