तालाबों की तहकीकात: विधायक भी तालाबों में खेल देख दंग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:( राजेपुर) सूबे की योगी सरकार जंहा एक तरफ तालाबों का सुन्दरीकरण कराकर जल स्तर उठाने के लिए पैसा पानी की तरह वहा रही है| बरसात आ गयी और अभी तक तालाबों के लिए आया वजट ही साफ करने की व्यवस्था बनती दिखी| तालाब साफ़ नही हुए| जेएनआई ने तालाबों की तहकीकात में जब समाचार प्रकाशित किया तो विधायक और अधिकारी मौके पर पंहुचे और हकीकत से रूबरू हुए| तालाबों का खस्ता हाल देख विधायक ने अधिकारियों की क्लास लगा दी|
दरअसल आप के लोकप्रिय जेएनआई न्यूज ने बीते 7 जुलाई को “तालाबों की तहकीकात:आंकड़ो में हो रहा तालाबों का कायाकल्प” शीर्षक के तहत तालाबों के कायाकल्प के नाम पर वजट के बंदरबाँट की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी| जिसके बाद खबर का संज्ञान लेकर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, बीडीओ नजमा सिद्दीकी आदि तालाबों की हकीकत देखने पंहुचे तो दंग रह गये|
विधायक ने ग्राम अम्बरपुर का तालाब देखा यंहा खुदाई केबल दिखाने के लिए ही की गयी| दौलतपुर चकई, कुठिला झील आदि कई तालाब देखे| लेकिन बीडीओ और विधायक तालाबों की दुर्दशा देख खफा दिखे| अमृतपुर के खौदा तालाब देखा तो उन्हें रजिस्टर मे 30 और मौके पर केबल 14 मजदूर  ही काम करते मिले|
विधायक अमृतपुर ने बताया कि कुठिला झील को पर्यटन विभाग से विकशित किया जायेगा| तालाबों की गहराई और अधिक करने की जरूरत है| इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी से वार्ता हुई है|
जल्द तालाबों की खुदाई पूर्ण कराने के प्रयास होंगे| उन्होंने तालाबों की खुदाई में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार से साफ़ इंकार किया|