फायरिंग कर ट्रैक्टर में लगायी आग,तीन को पुलिस ने उठाया

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर)बीते दिन आपसी विवाद के चलते फायरिंग कर ट्रैक्टर ने आग लगा दी गयी| घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने तीन को उठा लिया है| पुलिस जाँच कर रही है|
थाना क्षेत्र के गांव गिलौंदा निवासी कलेक्टर सिंह बहेलिया पुत्र बच्चू सिंह अपने ट्रैक्टर से गेहूं की पिसाई का कार्य रहा था| शनिवार बीती शाम कलेक्टर सिंह ग्राम कुरार में देशी शराब ठेके के समीप पिसाई कर रहा था तभी थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव कढ़िउली निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह यादव अपने गांव के ही शिव सिंह यादव के साथ बाइक से कुरार स्थित देशी शराब के ठेके पर पहुंचे वहां किसी बात को ;लेकर ट्रैक्टर चक्की से गेहूं की पिसाई कर रहे कलेक्टर सिंह से पूर्व प्रधान की कहासुनी हो गयी| जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी गुस्साए कलेक्टर सिंह अपना ट्रैक्टर लेकर कुरार से चला गया और जाकर कढिउली तिराहा पर बीच रोड पर अपना ट्रैक्टर खड़ा कर पूर्व प्रधान का रास्ता घेर लिया| इसी बीच पीछे बाइक से पूर्व प्रधान अपने साथी के साथ पहुंच गए| वहां फायरिंग भी हुई| जिससे पूर्व प्रधान का एक साथी बाल-बाल बच गया | कलेक्टर सिंह को जब सूचना मिली की पूर्व प्रधान के साथी शिव सिंह के टांग में गोली लग गई|
कलेक्टर का आरोप है कि उनके ट्रैक्टर में आग लगा दी| लेकिन सूत्रों के अनुसार खुद आग लगायी गयी| घटना के बाद डायल 100 पर कलेक्टर ने सूचना दी| जिसके बाद पुलिस मौके पर आ गयी और जाँच पड़ताल की| मामला मीडिया के संज्ञान में आने पर प्रभारी निरीक्षक सक्रिय हो गये| उन्होने घटना के सम्बन्ध में तीन आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है|
प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने बताया की लेन-देंन का मामला प्रकाश में आया है| फायरिंग नही की गयी| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|