ताऊ की हत्या का आरोपी गया जेल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते दिन मामूली विवाद के चलते अपने वृद्ध ताऊ की हत्या करने वाले आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया|

बीते दिन शहर कोतवाली क्षेत्र के अमेठी जदीद निवासी 65 वर्षीय नफीस अहमद अपने सरसों के खेत में थे| तभी उनके भतीजे 18 वर्षीय आकिल पुत्र खलील आ गया| उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया| तभी आकिल ने अपने ताऊ नफीस पर गड़ासे से हमला कर दिया| जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लगी| जमीन पर गिरने के बाद उसने नफीस के हाथ पीछे बांध दिये और फरार हो गया| बाद में उनकी मौत हो गयी थी|

पुलिस ने आरोपी को बीते दिन ही उसके मामा फुरकान के घर भीकमपुरा से गिरफ्तार कर लिया था| बुधवार को पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया| जंहा से उसे जेल भेज दिया गया|