तमंचे के बल पर कपड़ा व्यापारी व पत्नी को लूटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) पत्नी व बहन को बाइक से लेकर घर जा रहे कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने तमंचा लगाकर नकदी व जेबरात लूट लिए| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी|
थाना नवाबगंज क्षेत्र के बराकेशब निवासी विवेक कुमार दुबे जनपद कन्नौज के छिबरामऊ में कपड़े का व्यापार करता है| विवेक ने बताया की छिबरामऊ से उसकी पत्नी प्रियंका व बहन निशु बस से मोहम्मदाबाद तक आयी थी| वहां से वह उन्हें बाइक से लेकर अपने घर बराकेशब जा रहा था| जब वह नीव विधुत घर के निकट बराकेशब जाने वाले मार्ग पर पीछे से आये दो बाइक सबार बदमाशों ने उन्हें तमंचा लगाकर लूट लिया|
जिसके बाद उन्होंने विवेक की हाथ से अंगूठी, उसकी पत्नी की चेन उअर कानों के कुंडल नोच लिये| जिससे वह जख्मी भी हो गयी| वही कुछ झोले भी आरोपी अपने साथ ले गये| जिसमे सामान और विवेक की दुकान के बिक्री हुए सामान के पैसे थे| घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मोहम्मदाबाद की तरफ फरार हो गये| विवेक ने घटना की सूचना डायल 100 को दी| लेकिन फोन नही लगा| जिसके बाद उसने प्रभारी निरीक्षक को फोन पर घटना की सूचना दी| जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मौके पर ही पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी|
प्रभारी निरीक्षक डीबी तिवारी ने बताया की जाँच की जा रही है| अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|