तकनीकी खराबी के कारण तीन घंटे खड़ी रही पैसेंजर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

realफर्रुखाबाद:(कमालगंज) कानपुर से चलकर फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाली 54157 पैसेंजर ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे तक खड़ी रही| जिससे यात्रियों का काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा|

कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर कमालगंज रेलवे स्टेशन पर अपनी निर्धारित समय से एक घंटे विलम्ब 9 बजकर 26 मिनट पर पंहुची और एक मिनट रुकने के बाद फतेहगढ़ के लिये चल दी| लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ट्रेन ग्राम शोखपुर के निकट अचानक तकीनीकी खराबी होने के कारण खड़ी हो गयी| जिसके चालक ने आला अफसरों को सूचित किया | अफसरों के निर्देश पर ट्रेन को किसी तरह पुन: कमालगंज स्टेशन लाया गया| जहाँ उसको सुधार गया |

स्टेशन मास्टर बीएन सिंह ने बताया की ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गयी थी| जिसे ठीक करा दिया गया है| और ट्रेन रवाना कर दी गयी है|