ढाई घाट गंगा में आधा दर्जन डूबे,एक लापता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) गंगा में नहाने गये आधा दर्जन दोस्त अचानक गहरे पानी में डूब गये| लेकिन पांच को बचा लिया गया एक का पता नही चल सका| थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम कनासी निवासी ऋतिक पुत्र धीरेन्द्र गंगवार अपने पांच दोस्तों के साथ ढाई घाट गंगा नहाने गया था| गंगा नहाते हुए अचानक सभी दोस्त गहरे पानी में चले गये| जिसमे पांच को नाविकों ने बचा लिया लेकिन ऋतिक का कोई पता नही चला| घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने तलाश करायी लेकिन कोई पता नही चला| इसके बाद उन्होंने शाहजंहापुर जिले की पुलिस की मदद मांगी गयी लेकिन उन्होंने मदद करने से मना कर दिया| इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को बताया| जिसके बाद शाहजंहापुर पुलिस ने अपने गोताखोर भेजे और लेकिन उसका पता नही चला| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की जाँच की जा रही है| अभी पता नहीचला है|