डीजे से वार्ता के बाद काम पर लौटे वकील, कलेक्ट्रेट में केबल तीन दिन करेंगे काम

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते सोमबार से लगातार साथियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेनें की मांग के चलते न्यायिक कार्य से विरत चल रहे अधिवक्ता आखिर हड़ताल के तीसरे दिन डीजे से वार्ता के बाद काम पर लौट आये| लेकिन कलेक्ट्रेट में केबल तीन दिन तक ही कार्य किया जायेगा| उसके  बाद आगे की रणनीति बनेगी|
बुधवार को हड़ताल का तीसरा दिन था| सुबह सैकड़ों अधिवक्ताओं के जिलाधिकारी कार्यालय में पंहुच डीएम के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश प्रगट किया | जिलाधिकारी मुर्दाबाद और जिलाधिकारी वापस जाओ के गगनभेदी नारेबाजी की|
अधिवक्ताओं का आक्रोश देख कलेक्ट्रेट कर्मी सहमे रहे| उसके बाद बार एसोसिएशन में महासचिव संजीब पारिया के साथ बैठक कर आधिव्क्ताओं ने आगे की रणनीति बनायी| तभी जिला प्रशासन की तरफ से जल्द कोई निर्णय देनें का भरोसा दिया गया| इसके बाद दोपहर तीन बजे के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय श्री आहूजा से महासचिव की वार्ता हुई| उसके बाद आखिर तीन दिन से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल आखिर समाप्त हो गयी|
महासचिव संजीब पारिया ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय वापस लिया जा रहा है| जिलाधिकारी एवं उनके अधिनस्थ न्यायालयों में कार्य का निर्णय केबल तीन दिन के लिये लिया गया है|

Comments are closed.