डीजे पर डांस को लेकर मारपीट,फायरिंग,भीड़ ने लगाया जाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बीती रात डीजे पर डांस को लेकर विवाह समारोह में जमकर महाभारत हो गयी| दबंगों ने दुल्हन के परिजनों को जमकर पीट दिया और फायरिंग कर दी| आरोपी मौके पर अपनी दो बाइकें छोड़कर फरार हो गये|भीड़ ने कार्यवाही के लिए जाम लगा दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम चौरसिया निवासी हरप्रसाद शाक्य की पुत्री पूनम का विवाह समारोह चल रहा था| बारात कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रजीपुर से आयी थी| दूल्हे निलेश के साथ ही बारात की खातिरदारी चल रही थी| उसी समय डीजे पर डांस करने को लेकर पड़ोस के गाँव मझोला निवासी युवकों से विवाद हो गया| जिस पर कुछ देर बाद ही दबंग युवक अपनें कई साथियों के साथ आ गये| उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी | जिसके बाद उन्होंने दुल्हन के ताऊ मधुरमोहन के साथ जमकर मारपीट की| बारात में शामिल महिलाओं ने जेबरात लूटने का आरोप लगाया| आरोपी जाते समय फायरिंग कर गये| मौके पर आरोपियों की दो बाइकें रह गयी| भीड़ ने कार्यवाही की मांग को लेकर गाँव के निकट ही जाम लगा दिया|
सूचना मिलनें पर इंस्पेक्टर जय प्रकाश यादव मौके पर पंहुचे| उन्होंने समझाबूझा कर जाम खुलवाया| प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय ने बताया कि मारपीट हुई थी| मौके पर मिली बाइकों को सीज कर दिया गया है| फायरिंग व लूट की घटना नही हुई है| जाँच की जा रही है|