डीजे कर्मी के गोली मारने में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात बाइक सबार डीजे कर्मी के गोली मारने के मामले में पुलिस नें तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है|
कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर निवासी 22 वर्षीय हर्षित उर्फ़ हनी तिवारी पुत्र अनुपम तिवारी के बीती रात धीरपुर के निकट सोनू तिवारी निवासी पखनगोई एरवा कटरा व उसके दो अज्ञात साथियों नें पांच हजार रूपये तगादा करने के चलते गोली मार दी थी|
गुरुवार को घायल हनी के भाई मयंक नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस नें  सोनू तिवारी व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा धारा 307 व 506 के तहत दर्ज कर लिया| मुकदमे की विवेचना दारोगा वीरेंद्र पाल सिंह को दी गयी है|
24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी
बुधवार देर शाम गोली मारने की घटना हुई| जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर आ गया| लेकिन कल भी पुलिस की सक्रियता शून्य ही नजर आयी| गुरुवार को 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ आरोपियों की गर्दन तक नही पंहुच सके|
एसएसआई राजेश कुमार नें जेएनआई  को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नही हो पायी है| तलाश की जा रही है|