डीएसओ ने अमृतपुर पूर्ति निरीक्षक को पैदल किया, सभी चार्ज छीने

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते कई दिनों ने बिना बताये अनुपस्थित चल रहे पूर्ति निरिक्षक पर आखिर विभागीय गाज गिर गयी| डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक का चार्ज फ़िलहाल छिन लिया|
अमृतपुर के पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव को बीते 11 जून को जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने अनुपस्थित होंने के सम्बन्ध में नोटिस जारी किया था| जिसके जबाब के लिए तीन दिन का समय दिया गया था|
लेकिन जबाब ना देनें पर डीएसओ जीवेश कुमार मौर्य ने पूर्ति निरीक्षक संतोष के सभी अधिकार सीज कर दिये गये| फ़िलहाल अस्थाई रूप से पूर्ति निरीक्षक का चार्ज पूर्ति निरीक्षक रणधीर कुमार को दिया गया है|