डीएम नें फरियादियों से पॉलीथिन जमा करायी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे कुल 200 शिकायतों में से 20 का निस्तारण हो सका| इस दौरान डीएम नें फरियादियों से पॉलीथिन जमा कराकर उसका प्रयोग ना करने की नसीहत भी दी|सम्पूर्ण समाधान दिवस में अबैध कब्जे, भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं से सम्बन्धित शिकायतें अधिक आयीं| जिलाधिकारी नें अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिये| उन्होंने शिकायत निस्तारण में बाबुओं पर निर्भर ना रहने की चेतावनी भी दी|
समाधान दिबस में कुछ शिकायत कर्ता पॉलीथिन लेकर पंहुचे तो डीएम भडक गये उन्होंने सभी से पॉलीथिन जमा कराकर दोबारा प्रयोग ना करने की चेतावनी दी| कुल 2 सैकड़ा शिकायतों में केबल 20 का ही निस्तारण ही हो सका| पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा आदि रहे|
कुठिला झील के लिए भागीरथ साबित हो सकते है डीएम
बीते वर्षों में लाखों का वजट कुठिला झील में लगा और हवा हो गया| झील फिर अपना अस्तित्व खोंने की कंगार पर है| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें तहसील क्षेत्र के नगला हूसा स्थित ऐतिहासिक कुठिला झील का निरीक्षण किया| उन्होंने डीआरडीए को निर्देश दिये की झील के सुन्दरीकरण की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें| इसके साथ ही मनरेगा से झील की सफाई कराने के निर्देश भी दिये|