डीएम के स्टेनो को एसपी के पीआरओ ने दी धमकी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: अपने को कानपुर देहात के एसपी का पीआरओ बताने वाले व्यक्ति ने जिलाधिकारी मोनिका रानी के वैयक्तिक सहायक को घर जाकर जान से मारने की धमकी दी है| घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है|

जिलाधिकारी के स्टेनो नीरज कुमार निवासी सिविल लाइन ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह बीती रात अपने घर पर परिवार के साथ थे| तभी अचानक दो लोग बाइक पर सबार होकर आ गये| उनके पास लोहे की राड थी| उन्होंने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया| नीरज व उनके पुत्रो को जाति सूचक गाली दी| बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी| हंगामा कर रहे दोनों में से एक पुलिस की वर्दी में था| वह अपने आप को कानपुर एसपी का पीआरओ बता रहा था|

हंगामा सुनकर पड़ोसी टिंकू आ गये| आरोपी दो बाइक छोड़कर भाग गये| उन्होंने आरोपियों से अपने परिवार को जान का खतरा बताया|