डीएम के छापे में कई को प्रतिकूल प्रविष्टि,तहसीदार को कड़ी फटकार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील सदर का निरीक्षण किया| तो उन्हें हर पटल पर बड़ी-बड़ी खामियां मिली| जिससे उन्होंने कहा तहसील भगवान भरोसे चल रही है| उन्होंने तहसीलदार सदर की कड़ी फटकार लगाकर चार कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देनें के निर्देश दिये|
गुरुवार को डीएम ने तहसील का बारीकी से निरीक्षण किया| उन्होंने सबसे पहले नायब तहसीलदार पवन गुप्ता व तहसीलदार प्रदीप कुमार के कार्यालय चेक किये| तहसीलदार कार्यालय में अलमारी में रखी लगभग सभी फाइलें डीएम ने निकाल कर चेक की| तहसीलदार के पेशकार अबधेश वर्मा को कड़ी फटकार लगायी| उन्हें धारा 67 की फाइलों का निरस्तीकरण नही मिला| पेशकार ने बताया की अभी कुल 72 मामलें निस्तारण के लिए है| जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर कर कहा कि 90 दिनों में निस्तारण किया जाता है तो लापरवाही क्यों की जा रही है|
इसके बाद उन्होंने नजारत की तरफ रुख किया| यंहा भी अभिलेख गयब मिले| नाजिर सुरेश बाबू रजिस्टर 4 व 9 नही दिखा सका| डेट रजिस्टर बीते पांच साल से बना नही मिला| जिस पर उन्होंने तहसीलदार प्रदीप कुमार की जमकर लताड़ लगा दी| नाजिर सुरेश ने नजारत में कर्मियों की कमी का रोना रोया| यह सुनते ही डीएम आग बबूला हो गयी| उन्होंने फटकर लगाते हुए कहा कि जो कर्मी है यदि वो ही काम करें तो क्या काम दुरस्त रहेगा| डीएम ने तहसीलदार को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही करने वाले कर्मियों पर खुद कार्यवाही करें| नही तो वह खुद लापरवाही करने वाले कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी| इसके साथ ही अभिलेख कक्ष, स्वान कक्ष आदि को देखा| यंहा भी व्यवस्था संतोष जंनक नही मिली|
जिलाधिकारी ने चार को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
विभिन्य पटलों पर तैनात चार कर्मियों का कार्य संतोष जंक ना पाये जाने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नाजिर सुरेश चन्द्र,तहसीलदार पेशकार अबधेश वर्मा,डब्लूवीएन गुरुचरन दास,एडब्लूवीएन हर्ष कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के कड़े निर्देश दिए है|
सवा तीन घंटे चला जिलाधिकारी का निरीक्षण
जिलाधिकारी गुरुवार लगभग 12 बजे तहसील सदर निरीक्षण करने पंहुच गयी थी| जिसके बाद उन्होंने 3:15 बजे शाम तक निरीक्षण किया|
जिलाधिकारी ने जेएनआई को बताया कि विभिन्य पटलों व न्यायालयों का निरीक्षण किया गया है| जिसमे भारी खामी मिली है| तहसील के अफसरों व कर्मियों को प्रतिकूल प्रविष्ठी देने के निर्देश दिए गये है| गुणवत्ता पूर्वक कार्य ना करने वाले कर्मियों को हटाया जायेगा|