डीएम के आक्रोश से अबैध कब्जों पर गाज गिरना तय

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी| उनके पास अधिकतर भूमि कब्जे की शिकायते आयी| यह देखकर डीएम का पारा चढ़ गया| उन्होंने अतिक्रमण पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्दश दिये|

डीएम मोनिका रानी व एसपी मृगेंद्र सिंह थाने पंहुचे| जंहा कुछ देर समस्या सुनने के बाद दोनों अफसर पूर्व माध्यमिक विधालय खुदागंज पंहुचे| जंहा उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी| उनके सामने अबैध कब्जो की शिकायते सबसे अधिक आयी| खुदागंज निवासी ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर कहा कि विश्राम सिंह व मनोज कुमार के द्वारा गली में अबैध निर्माण की शिकायत हुई|

जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मनोज की पटिया को जेसीबी से हटवा दिया| वही विश्राम सिंह को नोटिस देकर मकान ध्वस्त करने के निर्देश नायब तहसीलदार चुंडामणि को दिये| जिलाधिकारी ने कहा कि अबैध कब्जे व अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही किये जायेगे| अबैध कब्जे करने वालो पर सख्त कार्यवाही होगी|