डिस्कबर सबार बदमाशों ने दम्पत्ति को लूटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बाइक से जा रहे दम्पत्ति को डिस्कबर सबार बदमाशों ने लूट लिया| जिसके बाद दम्पत्ति ने पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम भुपतनगला निवासी अनमोल अपनी पत्नी अंजली के साथ बाइक से कोतवाली मोहम्मदाबाद के जाजपुर बंजारा जा रहे थे| जंहा अंजली की बहन रूबी पत्नी हरीशचन्द्र रहते है| उन्होंने मोहम्मदाबाद कस्बे से केले खरीदे| इसके बाद वह रूबी के घर के लिए निकले|
उसी दौरान पीछे से आये काली डिस्कवर सबार बदमाशों ने दम्पत्ति को नीचे गिराकर उसके सिर पर तमंचा रख दिया| जिसके बाद जेबरात व नकदी लूट ली और फरार हो गये| घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम आदि मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|पीड़ित दम्पत्ति ने तहरीर दी|