ठिठुरते लोगो को डीएम ने वितरण किये कंबल

जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर का भ्रमण कर कंबल व स्वेटर का वितरण किया| वही नगर में जलाये जा रहे अलाव भी चेक किया|
शुक्रवार की देर शाम डीएम सबसे पहले रेलवे स्टेशन पंहुची| जंहा उन्होंने ठंड में ठिठुर रहे लोगो को कंबल का वितरण किया| इसके साथ उन्होंने नगर की मुख्य सड़को का भ्रमण किया| उन्होंने जगह-जगह पालिका के द्वारा जलाये गये अलाव चेक किये और अवश्यक दिशा निर्देश दिये| इसके बाद वह लाल दरवाजे के रोडवेज बस अड्डे पर पंहुची |
उन्होंने बस अड्डे का रैन बसेरा चेक किया | मौके पर मौजूद कर्मी राहुल से पूंछतांछ की| वही मौके पर मौजूद किशोर छोटू व मोनू को उन्होंने स्वेटर व कंबल दिया| शहर कोतवाल संजीब राठौर, कादरी गेट चौकी इंचार्ज अंगद सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे|