ठंड से बचने को वृद्धाश्रम में बांटे गर्म कपड़े

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:ठंड से बचने के लिए वृद्धाश्रम के द्वारा वृद्धजनों को गर्म कपड़ों का वितरण कराया गया| साथ ही साथ उन्हें एक-एक तौलिया भी दी गयी|
नगर ने नारायनपुर स्थित वृद्धाश्रम में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा दुबे ने पंहुचे वृद्धों को जैकेट,लोअर-अपर,साल व तौलिया का वितरण किया| लगभग 15 वृद्ध महिलाओं को साल व तौलिया दिया गया| इसके साथ वृद्ध पुरुषो को गर्म जैकेट व स्वेटर आदि का वितरण किया|
वृद्धाश्रम में कुल 45 वृद्ध महिलायें व पुरुष है| जिन्हें गर्म कपड़े वितरित हुए| इस दौरान संस्था अधीक्षक मयंक सिंह,राजेश कुमार,प्रवीन द्विवेदी,डॉ० हरिवेश सिंह,अवनीश सिंह,जयवीर सिंह व सुशील कुमार आदि रहे|