ट्रैक्टर से कुचलकर बालिका की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम बालिका की मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पिता नें पुलिस को तहरीर दी है|
शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के खुदागंज निवासी सुभाष सक्सेना की 6 वर्षीय पुत्री मानवीय घर के निकट सड़क पार कर रही थी| सुभाष नें बताया कि उसी समय गुरसहायगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें उसे कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी| परिजन फर्रुखाबाद के आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में उसे लेकर गये| जंहा से उसे रिफर कर दिया गया| उसी दौरान मानवीय की मौत हो गयी| पिता नें दोपहर बाद थाने में तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल में
जुट गयी है|