जेडी ने खंगाले लोहिया अस्पताल के अभिलेख

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:लोहिया अस्पताल का निरीक्षण करने आये जेडी ने अस्पताल में पंहुच अभिलेख खंगाले| उन्होंने व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए|
शुक्रवार को सुबह लोहिया अस्पताल पंहुच जेडी ने अस्पताल का निरीक्षण किया| इसके बाद उन्होंने सीएमएस कक्ष में बैठ सीएमएस डॉ० राजेश तिवारी से जानकारी ली| उन्होंने अभिलेखों में कोई खास कमी नही मिली| इसके साथ ही व्यवस्था और अधिक बेहतर करने के निर्देश दिए| उन्होंने अभिलेखों के साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों की भी जानकारी ली| डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी आदि रहे|