जेएनआई की ख़ास खबर:बन्दर की अर्थी निकाल किया अंतिम संस्कार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद :(अमृतपुर) गर्मी से बेहाल होकर एक बंदर की मौत हो गयी|बन्दर की मौत से पूरा गाँव भावुक हो गया। गांव वालों ने बजाय उसके शव को वन विभाग को देने के उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। अब ग्रामीण तेरवीं संस्कार की तैयारी कर रहे है|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर गहलवार में एक बन्दर की मौत अचानक हो गयी| बन्दर की मौत से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी| गाँव के ही राजीव कुमार दुबे ने अपने साथी ग्रामीणों के सहयोग से उसकी अंतिम शव यात्रा की व्यवस्था करायी|
इसके बाद शव यात्रा पांचाल घाट पर गयी और विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया गया| नम आँखों से ग्रामीण गाँव लौटे| ग्रामीणों का बन्दर के प्रति लगाव पशु संरक्षण का संदेश भी है| ग्रामीणों ने जेएनआई को बताया कि समय आने पर तेरवीं संस्कार भी किया जायेगा| ग्रामीण संजीव, रामू, राजीव ,नन्हे ,विपिन, राहुल ,प्रेम कुमार ,उदय प्रताप सिंह चौहान आदि रहे|